संकटमोचन मंदिर के नाम पर आनलाईन प्रसाद बिक्री का भंडाफोड़



---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी , 13 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● आस्था के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध होगी कानूनी कारवाई

● मंदिर में आनलाईन दर्शन- पूजन और प्रसाद भेजने की कोई व्यवस्था नहीं - महंत

डिजिटल साइट बनाकर वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिर श्रीसंकटमोचन जी का प्रसाद के नाम पर फर्जी तरीक़े से 15 सौ रुपये लिया जा रहा है । जबकि देश का यह इकलौता मंदिर है जहां आज भी परंपराओं का संरक्षण हो रहा है । मंदिर प्रबंधन की ओर से किसी भी तरह की आनलाइन दर्शन- पूजन और प्रसाद भेजने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कुछ धंधेबाज विधिवत बेवसाइट बनाकर सोशल मिडिया के माध्यम से फर्जी तरीके से संकटमोचन मंदिर के नाम पर www.templefolks.com बेवसाइट पर आनलाईन प्रसाद बेचने के धंधे में लगे हुये है। इस पोस्ट के माध्यम से लोगों को आगाह किया जा रहा है कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने और श्रीसंकटमोचन मंदिर को बदनाम करने वााले तत्वों से सावधानी बरतने की जरुरत है।

इस बाबत संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कहा कि मंदिर में दर्शन- पूजन के लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं रहती है सभी श्रद्धालु समान रुप से दर्शन करते है। वहीं मंदिर की ओर से आनलाईन दर्शन पूजन और प्रसाद भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मंदिर की व्यवस्था को बदनाम करने वाले तत्वों पर मंदिर प्रबंधन कानूनी कारवाई करेगा। ताकि लोगों की आस्था के साथ धोखाधड़ी न हो।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News