भारत रत्न डाॅ• भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू में निकाली गई ज्योतिर्मय यात्रा



वाराणसी, 13 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत रत्न डाॅ• भीमराव अम्बेडकर के 127वे जन्म दिवसर की पूर्व संध्या पर सायं मालवीय भवन से कला संकाय स्थित डाॅ• राधाकृृष्णन सभागार तक विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओ ने ज्योतिर्मय यात्रा "कैंडल मार्च" निकाला। यात्रा के आरम्भ में कुलसचिव डाॅ• नीरज त्रिपाठी, वित्ताधिकारी डाॅ• एस• बी• पटेल, अम्बेडकर चेयर के प्रो• मंजीत चतुर्वेदी, प्रो• लालचन्द प्रसाद, प्रो• संजय सोनकर, संजय कुमार आदि ने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यात्रा मालवीय भवन से होकर सिंह द्वार, महिला महाविद्यालय चैराहा, मधुवन तिराहा तथा छात्र कल्याण केन्द्र चौराहा होते हुए कला संकाय के राधा कृष्ण्न सभागार पहुँची जहाँ डाॅ• अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा विसर्जित हुई। यात्रा के दौरान शामिल सैकड़ों लोग हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर चल रहे थे तथा डाॅ• अम्बेडकर 'अमर रहे अमर रहे' के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर बीएचयू के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News