नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मौसम विभाग ने 13 से 17 अप्रैल, 2018 के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है :
13 अप्रैल (दिवस 1) : ♦ असम और मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के सुदूरवर्ती स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
असम और मेघालय, उप हिमालयी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और तमिलनाडु के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
कोमोरिन मालदीव क्षेत्र। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।
14 अप्रैल (दिवस 2) : ♦ केरल के दूरदराज वाले इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है
असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा केरल और लक्षद्वीप के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
कोमोरिन मालदीव क्षेत्र। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।
15 अप्रैल (दिवस 3) : ♦ असम और मेघालय के दूरदराज वाले इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है
ओडिशा और उत्तरी कर्नाटक के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
16 अप्रैल (दिवस 4) : ♦ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के दूरदराज वाले इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है
उत्तराखंड के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तरी कर्नाटक के दूरदराज वाले इलाकों में गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
17 अप्रैल (दिवस 5) : मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं।