पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भीषण तूफान की आशंका



30 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भीषण तूफान की आशंका

• सामान्य स्थितियां

पूर्वी बिहार और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और निम्न स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र मेघालय सहित मणिपुर तक।

निम्न स्तर पर एक पूर्व-पश्चिम कम दबाव का क्षेत्र पंजाब से लेकर हरियाणा व पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिमी-पूर्वी मध्य प्रदेश तक।

उप ऊष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट 23 और 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर भारतीय क्षेत्र के ऊपर।

• मौसम का अनुमान

उक्त प्रणालियों के प्रभाव से पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक कुछ स्थानों पर वर्षा/तूफान की संभावना।

• तूफान तथा भारी वर्षा का चेतावनी

30 अप्रैल

पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ स्थानों में गरज/ओले के साथ तूफान की संभावना।

बिहार के कुछ स्थानों में गरज के साथ तूफान की संभावना और असम व मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, ओडिशा व झारखंड के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तूफान।

असम व मेघालय, मिजोरम व त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।

01 मई

पश्चिम बंगाल व सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा व झारखंड के कुछ स्थानों में गरज/ओले के साथ तूफान।

बिहार तथा ओडिशा के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तूफान तथा असम व मेघालय, नगालैंड, मणिपुर के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तूफान।

असम व मेघालय, मिजोरम व त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल व सिक्किम तथा ओडिशा के कुछ स्थानों में भारी वर्षा की संभावना।

02 मई

गंगा की तराई वाले पश्चिम बंगाल व ओडिशा के गरज के साथ तूफान तथा असम व मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल व झारखंड में तेज़ हवाओं के साथ तूफान।

असम व मेघालय तथा ओडिशा के कुछ स्थानों में भारी वर्षा।

03 मई

गंगा की तराई वाले पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुछ स्थानों में गरज के साथ तूफान।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News