शातिर चोरों की गिरफ्तारी व चोरी के सामान जब्त



सोनभद्र, 24 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले कई महीनों से थाना-दुध्दी क्षेत्र में कस्बे के आसपास चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। प्रायः जिन घरों के लोग घर बंद करके कहीं चले जाते थे तो उनके घरों के समान शातिर चोरों द्वारा चोरी कर लिया जाता था व इससे संबंधित सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा क्षेत्राधिकारी दुध्दी को निर्देशित किया गया कि चोरी की घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी दुध्दी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलित कर कार्यवाही करें। थाना-दुद्धी पर पंजीकृत अभियोग संख्या 46/18 धारा 457,380 भादवि व 51/18 धारा 457,380 भादवि की विवेचना के क्रम में दिनांक 24 मई 2018 को प्रातः थाना-दुध्दी पर गठित टीम के अधिकारी-कर्मचारीगण सुरागरसी पतारसी में म्योरपुर तिराहे पर मौजूद थे कि जरीये मुखबिर खास सूचना मिली कि जिन मुल्जिमान की तलाश आप कर रहे हैं वे चोरी किए गए सामान को सफेद बोरे में रखकर रेलवे स्टेशन दुद्धी के बाहर पार्क के पास पश्चिम तरफ खाली स्थान पर रखकर ट्रेन से बाहर जाने वाले हैं। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मय मुखबिर सहित मौके पर पहुंच कर उसके इशारे पर पार्क के बगल में कुछ व्यक्तियों को देखा गया तथा तत्काल आवश्यक बल प्रयोग कर 4 व्यक्तियों को सामान सहित पकड़ लिया गया।

वहीं नाम पता पूछते हुए उनकी विधिक जामा तलाशी ली गई जिसमें चोरी के सामान बरामद हुए। बता दें कि गिरफ्तारी प्रातः 6 बजे की है।

• गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का नाम पता - आफताब आलम पुत्र मोबिन आलम निवासी मलदेवा वार्ड न.-5 थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, मुकेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी अहरौरा थाना अहरौरा मिर्जापुर हालपता मलदेवा थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, सत्यम उर्फ मोनू पुत्र मुद्रीका प्रसाद निवासी वार्ड न• 2 रेलवे स्टेशन थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, सुरज उर्फ गोलू सोनी पुत्र रामनिवास निवासी वार्ड न• 11जेम्स स्कूल के पास थाना-दुध्दी जनपद- सोनभद्र।

• बरामदगी का विवरण - 7 कम्प्युटर मानीटर, 3 सेन्ट्रल प्रोसेसिंग युनिट (सीपीयू), कम्प्युटर की-बोर्ड 3, 1 गैस सिलेन्डर, 1 ईनवर्टर।

गिरफ्त में आए चोरों से पूछ-ताछ किया गया तो चोरी की घटना को उन लोगों ने स्वीकारा जिसपर मु•अ•सं• 51/18 व 46/18 के अभियोग मे 411 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

• सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम - विनोद कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, उ•नि• स्वामी नाथ थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, उ•नि सर्वानन्द चौकी प्रभारी-अमवार थाना-दुध्दी जनपद सोनभद्र, का• तनवीर खाँ थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र, का• संजय यादव थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र, का• शामसाह आलम थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र, का• दिवान साजिद खाँ थानादुध्दी जनपद सोनभद्र।

• आपराधिक इतिहास

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अफताब आलम उपरोक्त द्वारा पूर्व में भी अपने नाबालिक साथियों के साथ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे कई चोरी की घटनाओ को कारित किया गया है इसका आपराधिक इतिहास है- मु•अ•सं•-3/16 धारा 457,380,411 भादवि थाना पिपरी, मु•अ•सं•-300/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी, मु•अ•सं•-392/16 धारा 3 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम थाना पिपरी, मु•अ•सं•-13/17 धारा 380/411 भादवि थाना दुध्दी, मु•अ•सं•-29/17 धारा 380/411 भादवि थाना दुध्दी, मु•अ•सं•-30/17 धारा 401 भादवि थाना दुध्दी, मु•अ•सं•-36/17 धारा गैगेस्टर एक्ट थाना दुध्दी, मु•अ•सं•-95/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी, मु•अ•सं•-46/18 धारा 380/411 भादवि थाना दुध्दी, मु•अ•सं•-51/18 धारा 380/411 भादवि थाना दुध्दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News