अज्ञात युवती की नृशंस हत्या, सोनभद्र अंतरगत पिपरी थाना द्वारा सफल अनावरण



सोनभद्र, 25 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

20 मई 2018 को प्रातः 09:05 बजे थाना पिपरी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रेनूकूट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 02 के दक्षिण-पूर्वी जगंल में एक युवती का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है जिसके गले पर चोट के निशान है। इस सूचना पर थाना पिपरी में मुकदमा अपराध सख्या 41/2018 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण सहित थाना प्रभारी सुभाष राय मौके पर पहुँचे व अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अज्ञात मृतका युवती के शव के शिनाख्त हेतु प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा न पहचान सकने पर शिनाख्त हेतु पम्पलेट/पोस्टर मय फोटोग्राफ तैयार कराकर गढ़वा व चोपन की तरफ के रेलवे स्टेशन व आसपास के थाने में वितरित कराया गया व प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराया गया।

मृतका की शिनाख्त के लिए मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किया गया। 23 मई 2018 को थाना पिपरी पर अम्बिका रजवार पुत्र स्व• डोमन रजवार (निवासी बड़डिहा, थाना बड़डिहा जनपद गढ़वा, झारखण्ड) उपस्थित होकर बताया कि मैने अपनी बड़ी लड़की सरिता जिसकी उम्र 30 वर्ष है कि शादी 10 वर्ष पूर्व विकास उर्फ विकेश रजवार पुत्र रामकेवल रजावार (निवासी चितरी थाना विशुनपुरा जनपद गढ़वा, झारखण्ड) से किया था। मेरा दामाद सिंगरौली मे रह कर हाईवा ट्रक चलाता है। मेरी लड़की सरिता को कोई सन्तान न होेने कारण वह उससे प्रायः मारपीट करता था। हम लोगों ने समझा बुझाकर पति-पत्नी के बीच समझौता भी कराया था। 19 मई 2018 को सरिता मेेरे बड़े भईया द्वारिका रजवार व भाभी जितनी देवी से नगरउटारी बाजार में मिली औैर बतायी कि मेरे पति विकास उर्फ विकेश ने रेनूकूट स्टेशन पर बुलाया है और वह चली गयी। 22 मई 2018 को थाना बऱडिहा में लगे हुये पम्पलेट से अपनी लड़की की हत्या की सूचना पाकर थाना पिपरी पर आया हूॅ।

वहीं रेनूकूट हिण्डालको अस्पलात के र्मोचरी में रखे शव की शिनाख्त की गयी। अम्बिका रजवार ने बताया गया कि मेरी लड़की को मेरे दामाद विकास उर्फ विकेश द्वारा रेनूकूट रेलवे स्टेशन पर बुलाकर हत्या किया गया है। उन्होंने दोनों के मोबाइल नम्बर भी बताये। थाना पिपरी के थाना प्रभारी व अपराध शाखा के स्वाट टीम को इस नृशन्स हत्या में सम्मिलित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशिष्ट निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में 25 मई 2018 को संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ विकेश रजवार की गिरफ्तारी प्रातः 04:30 बजे रेनूकूट रेलवे स्टेशन के पास से की गयी। अभियुक्त के निशान देही पर मृतका का मोबाइल फोन व आलाकत्ल रक्तरजिंत चाकू की बरामदगी की गयी है। अभियुक्त विकास उर्फ विकेश रजवार द्वारा अपने पत्नी की हत्या किये जाने की स्वीकारोक्ति भी की गयी।

इस अपराध का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

• प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, निरी• विनय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उ•नि• राजेश कुमार सिंह चैकी प्रभारी रेनूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, का• उपेन्द्र राम, अतुल सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, छेदी सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, हरिकेश यादव, जितेन्द्र यादव, जगदीश मौर्या, अरविन्द सिंह, शम्भूनाथ गुप्ता - स्वाट टीम जनपद सोनभद्र, का• सौरभ राय, दिलीप कुमार कश्यप, अमित कुमार सिंह - सर्विलान्स सेल अपराध शाखा सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा इस अज्ञात हत्या के संगीन अपराध के त्वरित व सफल अनावरण पर पुलिस टीम केा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News