भारतीय फिल्म ने जीता नाइजीरिया में सर्वश्रेष्ठ सम्मान



---आकांक्षा सक्सेना (ब्लॉगर), लागोस-नाइजीरिया, 05 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

24 जून से 30 जून तक, नाइजीरिया के लागोस शहर में चले "रियल टाइम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2018" में भारतीय फिल्म 'फेरस' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के सम्मान से नवाज़ा गया।

"फेरस", सहरसा के रहने वाले अमृत सिन्हा द्वारा निर्मित है और उसके निर्देशक हैं मुंबई के शौर्य सिंह।

शौर्य सिंह के शब्दों में यह एक विषम पटकथा वाली फिल्म है। फेरस फिल्म की कहानी एक अलग ढंग से सुनाई गयी है जिसमें दर्शको को एक पहेली सुलझाने की तरह थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। नाइजीरिया में भारतीय सिनेमा को काफी सराहा जाता है। फेस्टिवल डायरेक्टर की बात माने तो फेरस को पॉपुलर डिमांड पर 2 बार चलाया गया। 'फेरस' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म व सर्वश्रेष्ठ पटकथा, 2 श्रेणियों में नामित किया गया था।

शौर्य सिंह द्वारा लिखित एवं निर्देशित 'फेरस' में मुख्य भूमिका में है- विजय राज़, ज़ाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, पंकज झा, बिक्रमजीत, मनीष खन्ना, मायरा सिंह व दियांश शर्मा। फेरस की कहानी मुंबई शहर के अपराध जगत के इर्द गिर्द घूमती है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News