राष्ट्रपति 4 से 7 अगस्त, 2018 तक तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के दौरे पर



04 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 4 अगस्त से लेकर 7 अगस्त, 2018 तक तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के दौरे पर रहेंगे।

राष्ट्रपति 4 अगस्त, 2018 की शाम तेलंगाना पहुंचेंगे। 5 अगस्त, 2018 को आईआईटी हैदराबाद के सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी और इसके साथ ही वह इसे संबोधित भी करेंगे। 5 अगस्त, 2018 को ही राष्ट्रपति तमिलनाडु का दौरा करेंगे और चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल में डॉ• एम• करुणानिधि से भेंट करेंगे।

राष्ट्रपति 6 अगस्त, 2018 को केरल विधानसभा के हीरक जयंती समारोह के समापन अवसर पर तिरुवनन्तपुरम में 'लोकतंत्र के उत्सव' का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति 7 अगस्त, 2018 को दिल्ली प्रस्थान करने से पहले त्रिशूर स्थित सेंट थॉमस कॉलेज में शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News