ब्रू विस्‍थापितों का पुनर्वास



नई दिल्ली/मिजोरम/त्रिपुरा, 08 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

1997 से मिजोरम से विस्‍थापित हुए ब्रू समुदाय के लोगों के पुनर्वास के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए केन्‍द्र तथा मिजोरम और त्रिपुरा की सरकारों तथा मिजोरम विस्‍थापित ब्रू पीपुल्‍स फोरम के बीच 3 जुलाई 2018 को एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत त्रिपुरा के शिविरों में रह रहे 5407 ब्रू परिवारों, जिनमें कुल 32876 लोग शामिल हैं को 30 सितंबर 2018 तक मिजोरम भेज दिया जाएगा। मिजोरम में इन परिवारों के पुनर्वास के लिए केन्‍द्र सरकार प्रति परिवार चार लाख रूपए की वित्‍तीय सहायता देगी। इसके अलावा दो वर्ष तक प्रति परिवार 5000 रूपए का मासिक नकद भुगतान किया जाएगा। हर परिवार को आवास के लिए डेढ़ लाख रूपए की मदद दी जाएगी। इसके अतिरिक्‍त इन परिवारों के वयस्‍क और छोटे बच्‍चों को प्रतिमाह दो साल तक 600 ग्राम/300 ग्राम मुफ्त राशन तथा बर्तन और कंबल के लिए प्रति परिवार 3500 रूपए दिए जाएंगे। इसके अलावा इन परिवारों की सुरक्षा,शिक्षा और आजीविका के लिए मिजोरम और त्रिपुरा सरकार से सलाह मशविरा कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह जानकारी केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में दी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News