कोच्चि हवाई अड्डे की ताजा स्थिति : 26 अगस्‍त 2018 तक के लिए बंद



कोच्चि, 16 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा जारी एहतियात और सुरक्षा चेतावनी नोटिस (नोटाम) के अनुसार कोच्चि हवाई अड्डे को 26 अगस्‍त 2018 तक के लिए बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डा 26 अगस्‍त को (वैश्विक समन्वित समय) 0830 तक बंद रहेगा।

अभी तक त्रिवेन्द्रम और कालीकट के लिए दोहा से कालीकट आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को छोड़कर जिसका मार्ग बदलकर बैंगलोर कर दिया गया था अन्य सभी उड़ाने सामान्य रूप से संचालित होती रही हैं। कोच्चि से विभिन्न स्थानों के लिए उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया है। ऐसे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी आगे की यात्रा के लिए त्रिवेन्द्रम या कालीकट होकर जाएं। कालीकट और त्रिवेन्द्रम से उड़ाने संचालित करने वाली एयरलाइनों से कहा गया है कि वे मौजूदा हालात में यात्रियों को राहत देने के लिए बिना किसी अतिरिक्त किराए के अपनी उड़ानों के समय में परिवर्तन करें।

गो एयर ने कोच्चि से आने जाने वाली अपनी छह उड़ाने 18 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी हैं। गो एयर अपनी उड़ानों की सारी जानकारी अपने यात्रियों को फोन, एसएमएस, ईमेल या फिर कॉल सेन्टर के जरिए उपलब्ध करा रहा है। कंपनी ने यात्रियों को यात्रा की तारीख में बदलाव का विकल्प भी दिया है।

त्रिवेंद्रम के लिए एयर अरेबिया की शारजा से आने वाली उड़ान, एमिरेट्स की दुबई से आने वाली उड़ान, मस्कट्स से आने वाली ओमान एयर की उड़ान, दोहा से आने वाली कतर एयरवेज की उड़ान,जेद्दा से आने वाली सऊदी अरेबियन एयरलाइन की उड़ान तथा कोलंबो से आने वाली श्रीलंकन एयरलाइन की उड़ान के समय में परिर्वतन को डीजीसीए की अनुमति मिल गयी है।

इस बीच 18 घरेलू उड़ानों के किरायों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


॥■॥ कोच्चि हवाई अड्डे जाने और आने वाली उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोके जाने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए नागर विमानन निदेशालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया

कोच्चि हवाई अड्डे से आने और जाने वाली उड़ानों पर अस्‍थायी रोक लगाए जाने से उत्‍पन्‍न स्थिति से निबटने के लिए नागर विमानन निदेशालय के दिल्‍ली स्थि‍त मुख्‍यालय में 15 अगस्‍त की रात से चौबीस घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष खोला गया है। कोच्चि हवाई अड्डा बंद कर दिए जाने के कारण पास के त्रिवेंद्रम और कालीकट हवाई अड्डे से चलने वाली घरेलू उड़ानों पर 16 अगस्‍त से एयरलाइनों के एकीकृत संचालन नियंत्रण केन्‍द्र (आईओसीसी) के माध्‍यम से निगरानी रखी जा रही है।

नियंत्रण कक्ष से डीजीसीए के निम्‍नलिखित अ‍धिकारियों के जरिए संपर्क किया जा सकता है-

• ए• एक्स• जोशेफ, उप निदेशक +91-9871007874
• अतुल मेनडोला, उप निदेशक +91-9999069074
• कौशिक मुखोपाध्याय, उप निदेशक +91-8586094546
• बृजेश कुमार सिंह, ए•ई•ओ• +91-9717307448
• इक्ष्वाकु नंदन श्रीवास्तव, ए•ई•ओ• +91-9990474145

लोगों द्वारा नियंत्रण कक्ष से निम्नलिखित बातों के संबंध में पूछताछ की गई :

• उड़ानों के समय में परिवर्तन के बारे में पूछताछ। नियंत्रण कक्ष ने 16 अगस्त से त्रिवेन्द्रम और कालीकट से आने जाने वाली उड़ानों की समय सारिणी का ब्यौरा देकर इसका समाधान किया।

• वसूल किए जाने वाले अधिक किराए के बारे में पूछताछ। खासतौर से दिल्‍ली -त्रिवेंद्रम मार्ग पर चलने वाली उड़ान के संबंध में मांगी गयी जानकारी। डीजीसीए ने एयरलाइनों से कहा है कि वे इस मार्ग पर चलने वाली उड़ानों का अधिकतम किराया 10 हजार रूपए से ज्‍यादा नहीं रखें। एयरलाइनों से त्रिवेंन्‍द्रम और कालीकट मार्ग पर चलने वाली उड़ानों के किरायों पर भी नियंत्रण रखने के लिए कहा है।

नियंत्रण कक्ष के जरिए कोच्चि हवाई अड्डे और वहां के मौसम के बारे में लगातार ताजा जानकारी ली जा रही है। नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी गयी कि हवाई अड्डे पर पानी का स्‍तर लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने वहां 18 अगस्‍त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

केरल में जारी मूसलाधार वर्षा के कारण कोच्‍ची में हवाई अड्डे के रनवे और आसपास पानी भर जाने की वजह से वहां से आने जाने वाली उड़ानें 15 से 18 अगस्‍त तक स्‍थगित कर दी गयी हैं। हालांकि पास के कालीकट और त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे से उड़ाने संचालित हो रही हैं। इन हवाई अड्डों से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए आव्रजन और कस्टम चौबिसों घंटे उपलब्ध है।

कोच्चि हवाई अड्डे की स्थिति को देखते हुए त्रिवेंद्रम और कालीकट हवाई अड्डों से कहा गया है कि वह उड़ानों का मार्ग बदले जाने से यात्रियों के लिए राहत के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपने यहां से उड़ाने संचालित करें। यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए की जा रही है जिनके विमानों को कोच्चि में उतारे जाने की बजाय 15 अगस्त को बैंगलोर, कोयंबत्तूर और चेन्नई भेज दिया गया था।

सभी घरेलू उड़ानों से कहा गया है कि वे त्रिवेंद्रम और कालीकट से आने जाने वाली उड़ानों के किरायों को नियंत्रित रखें ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। एयर अरेबिया, एमीरेट्स, एतिहाद, फ्लाई दुबई, जजीरा, ओमान एयर, कतर, सऊदी एयरलाइन और श्रीलंकन जैसी विदेशी एयरलाइनों से कहा गया है कि वे त्रिवेंद्रम के लिए संचालित की जाने वाली अपनी उड़ानों के समय में परिवर्तन करें।

एयर एशिया बरहाद, गल्फ एयर, कुवैत एयरलाइंस, मालिंडो, स्कूट, सिल्क एयर और थाई एयर एशिया ने कोच्चि आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ाने स्थगित कर दी है। यात्री उड़ानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए निम्नलिखित एयरलाइनों से भी संपर्क कर सकते हैं।

● घरेलू एयरलाइन

• एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस
+911149637728
+911149637693
+911149637714

• एयर एशिया
+918046676713

• एयर विस्तारा
+919899451962

• गो एयर
+912267420154
+912267420156

• इंडिगो
+919560049400
+911246674040

• जेट एयरवेज़
+912266075545

• स्पाइसजेट
+911243913933

● विदेशी एयरलाइंस

• ओमान एयर
+919846243130
+918594013197

• सऊदी एयरबियन
+914844028901

• फ्लाई दुबई
+918606580717

• एयर अरेबिया
+919895345000

• जजीरा
+919885144427

• कतर
+914842611304
+914842611305
+919961439666

• एमिरेट्स
+919846523454

• मालिन्डो
+918527266466

• एयर एशिया बरहाद और थाई एयर एशिया
+919995319187

• स्कूट
+919742710404

• श्रीलंकन
+919847064064

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News