भारत-थाइलैंड संयुक्त युद्धाभ्यास मैत्री 2018 का समापन समारोह



19 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

युद्धाभ्यास मैत्री-2018 जो कि भारतीय थलसेना और शाही थाई थलसेना के बीच पलटन स्तर का दो सप्ताह का युद्धाभ्यास है 19 अगस्त 2018 को पूरा हो गया।

मैत्री युद्धाभ्यास दोनों थलसेनाओं के बीच भागीदारी को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जाने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास है जो कि 6 अगस्त 2018 को आरंभ हुआ था।

यह युद्धाभ्यास दोनों थलसेनाओं का आपसी परिचय बढ़ाने के साथ शुरू हुआ जिसमें आतंकवाद और उग्रवाद निरोधक कार्यवाहियां और संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में शहरी, ग्रामीण एवं जंगली इलाकों में कार्यवाहियां का अभ्यास शामिल था।

इससे दोनों ही थलसेनाओं को एक दूसरे की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ मिला जिससे दोनों सेनाओं और सैनिकों के बीच सहयोग और मैत्री-भावना में सुधार हुआ है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News