सुरेश प्रभु ने व्लादिवोस्तोक में रूस के मंत्रियों के साथ बैठक की



व्लादिवोस्तोक-रूस, 12 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रूसी संघ के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री दमित्री कोबिलकिन के साथ एक बैठक की। दोनों पक्षों ने पर्यावरण संरक्षण, बाघ संरक्षण, जल क्षेत्र में सहयोग और पर्यावरण की निरंतरता जैसे साझा हित वाले क्षेत्रों में आपसी सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सुरेश प्रभु 11 से 13 सितम्‍बर, 2018 तक सुदूर पूर्वी आर्थिक फोरम की बैठक में शिरकत करने के उद्देश्‍य से इस समय रूस के व्लादिवोस्‍तोक में हैं।

रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी ट्रुटनेव के साथ बैठक के दौरान वाणिज्य मंत्री ने खनन जैसे क्षेत्रों में पारस्‍परिक सहयोग और स्‍वर्ण, हीरा, जल सहयोग, वानिकी, इमारती लकड़ी और कृषि क्षेत्र में भूगर्भीय उत्‍खनन के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

सुरेश प्रभु ने सुदूर-पूर्व के विभिन्‍न क्षेत्रों जैसे कि प्राइमोरिय, याकुटिया, सखालिन, अमूर, मैगाडन, कमचटका, और खाबरोवस्क के गवर्नर, वाइस गवर्नर और प्रतिनिधियों से भी भेंट की। इस दौरान खनन, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में पारस्‍परिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। भारत के राज्‍यों और रूस के विभिन्‍न क्षेत्रों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चाएं की गईं। वाणिज्‍य मंत्री ने सुदूर-पूर्व के क्षेत्रीय गवर्नरों को कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के साथ भारत आने का न्‍योता दिया, ताकि सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाया जा सके।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News