तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय मे हिन्दी पखवाड़े का आयोजन



तमिलनाडु, 20 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा बीते 14 सितंबर से शुरु हुए हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम आगामी 28 सितंबर तक चलेगा। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के संकाय व छात्रों के लिए हिंदी काव्य चित्र प्रतियोगिता, हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता व गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में परीक्षा नियंत्रण डॉ• रघुपति, निर्णायकों में डॉ• प्रीति आर• गोतमारे, डॉ• निखिल कुमार गौड़ा, डॉ• रजनीश कुमार मिश्रा, डॉ• साबिरा, डॉ• मधुलिका बेन पटेल, डॉ• शामला, डॉ• सुशांत कुमार दुबे, डॉ• सुनील कुमार, बिन्नी बिनू, डॉ• आनंद ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रोशन पाण्डेय, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम, विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग व राजभाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे हैं। विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News