छात्र सम्मान समारोह



तमिलनाडु, 26 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, तिरूवारूर, अध्यक्ष कार्यालय तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा तिरूवारूर जिले के छात्रों का समान किया गया। इस समारोह में जिले के कुल पंद्रह छात्रों का सम्मान किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• ए•पी• दाश, कुलसचिव डॉ• एस• भुवनेश्वरी, श्रीकुमार पाल शर्मा, उप निदेशक, राजभाषा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, श्री ए• पलनी, आंचलिक प्रबंधक, इंडियन बैंक, जी• कार्तिकेयन, क्षेत्रीय प्रबंधक, वी• पलनी, वित्त अधिकारी, डॉ• ए• रघुपति, परीक्षा नियंत्रक उपस्थित थे। समारोह में छात्रों को नराकास की ओर से हिंदी एवं तमिल भाषा में कक्षा दस एवं बारहवीं के स्तर पर श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने हेतु प्रदान किया गया। समारोह में छात्रों को प्रमाणपत्र एवं 1000/- (एक हजार रूपए राशि) नकद प्रदान की गयी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News