---धर्मेन्द्र सिंह, बछरावा/रायबरेली, 17 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुआ गांव के निकट लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी महिला की मौत हो गई।
विदित हो बछरावां थाना क्षेत्र के रुस्तम खेड़ा मजरे समोधा गांव की रहने वाली प्रेमा देवी पत्नी ओमप्रकाश उम्र 55 वर्ष घर जाने के लिए चुरुआ गांव के पास लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का इंतजार कर रही थी तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से बेटे रामू ,शेर बहादुर, तेज बहादुर सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा गया था शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया जाएगा तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा वाहन की तलाश की जा रही है।