---धर्मेन्द्र सिंह, डलमऊ/रायबरेली, 17 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आदर्श ऋषि अक्षरधाम आश्रम खंडेश्वरी महाराज के आश्रम डलमऊ में अखिल भारतीय गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक भरत जी पाठकधर्म पत्नी नंदिता पाठक की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अपने उद्बोधन में भरत जी पाठक ने कहा मैं गंगा विचार मंच के समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने आया हूं उन्होंने यह भी कहा सरकारे गंगा सफाई के लिए क्या कर रही है इस पर जोर देने की जरूरत नहीं बल्कि समाज को हम गंगा सफाई के लिए कितना जागृत कर चुके हैं और समाज कितना तत्पर है इस पर अधिक जोर देने की जरूरत है उन्होंने सड़क किनारे प्लास्टिक कुछ गंदी थैलियां उड़ते हुए देख कर आक्रोश व्यक्त किया और गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रशासन की उदासीनता बताते हुए कहा कि हम सबको क्षेत्रीय प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से प्लास्टिक की थैलियों पर रोक लगाने के लिए मांग करना होगा।
इस अवसर पर संत कृष्ण बिहारी ने प्लास्टिक रहित कलमाों का निशुल्क वितरण किया तो मुख्य अतिथि श्री पाठक ने अपने साथ लाए तुलसी के पौधों का वितरण किया इस मौके पर घनश्याम मिश्र बचोले, पंकज तिवारी, योगेंद्र शुक्ला, लाला त्रिपाठी, किशन निषाद, हीरामणि शीतला गुप्ता वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। स्वामी विजय राघव दास ठाकुर बाबा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी गंगा भक्तों का आशीर्वाद व प्रसाद के वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन महंत कृष्णा बिहारी ने किया।