डलमऊ/रायबरेली, 18 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर वर्ष 1984 में चढ़कर फतेह हासिल करने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल की अगुवाई में हरिद्वार से चलकर पटना तक गंगा नदी की धारा से जलविहार के माध्यम से गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 40 सदस्य टीम आज गंगा तट डलमऊ के बड़ा मठ घाट पर पहुंची जहां गंगा विचार मंच और क्षेत्रीय लोगों द्वारा बछेंद्री पाल और उनकी टीम का स्वागत और सम्मान किया गया तथा टीम की मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं भी दी गई।
गंगा स्वच्छता का संकल्प लेकर हरिद्वार से चलकर पटना तक जाने वाली 40 सदस्य टीम की अगुआ कार माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर फतेह हासिल करने वाली प्रथम भारतीय महिला बचेंद्री पाल ने बताया कि जिस प्रकार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए साहस और संकल्प के साथ संघर्ष करते हुए विजय हासिल करना पड़ा उसी प्रकार हमने जन्मदाता मां के समान मां गंगा को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ अपने 40 सहयोगियों को लेकर सफाई अभियान करते हुए लोगों को गंगा सफाई के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाते हुए गंगा स्वच्छता के उद्देश्य से यह संघर्ष लगभग 1 माह की यात्रा करते हुए आज रायबरेली जनपद के डलमऊ गंगा तट पर पहुंचे हैं तथा टीम में शामिल 20 महिला और 20 पुरुष में प्रेमलता अग्रवाल राजेंद्र सिंह पाल विनीता सोरेन हेमंत गुप्ता चेतना साहू स्वर्ण लता और पूनम राणा जो हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर फतेह हासिल कर चुके हैं के साथ अन्य साथी जगह जगह रुक कर गंगा किनारे पड़ी गंदगी को साफ करके आसपास के क्षेत्रों और विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं और युवाओं को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक लगभग विद्यालयों के 30000 बच्चों को गंगा स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया जा
चुका है जगह-जगह इस यात्रा में हमारी टीम को क्षेत्रीय लोगों और क्षेत्र प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है और अपने संदेश में कहा कि हम सबको मिलकर बिना किसी स्वार्थ के गंगा को स्वच्छ बनाना होगा गंगा मां हम सबको जल और जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
गंगा घाट डलमऊ के बरामद घाट के पास गंगा स्वच्छता का अलख जगाने के लिए बछेंद्री पाल की अगुवाई में 40 सदस्य टीम का बड़ा मठ डलमऊ के स्वामी दिव्यानंद शुभम गौर के साथ गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक योगेंद्र शुक्ला के साथ घनश्याम मिश्र पंकज त्रिपाठी ने स्वागत और सम्मान किया तथा नगर पंचायत की ओर से शुभम गांव द्वारा पहुंची टीम को मिष्ठान आज खिलाकर जलपान कराया गया क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से जहां कोतवाली प्रभारी लक्ष्मी कांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे वहीं राजस्व विभाग द्वारा मात्र क्षेत्रीय लेखपाल को भेज दिया गया।