राष्ट्रपति 22 और 23 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे



नई दिल्ली/महाराष्ट्र, 21 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 22 और 23 अक्टूबर, 2018 को महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे।

22 अक्टूबर, 2018 को राष्ट्रपति भगवान श्री ऋषभदेव 108 फीट विशालकाय दिगंबर जैन मूर्ति निर्माण समिति द्वारा मांगी टूंगी, नासिक में आयोजित किए जा रहे विश्व शांति अहिंसा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

23 अक्टूबर, 2018 को राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News