डलमऊ-रायबरेली, 22अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पहली बार मिले है पत्रकार जितना हो सके उतनी धारा में गाड़ी का चालान करूंगा। जी हां, यह शब्द आपको जरूर अटपटा लग रहा होगा लेकिन अपनी कार्यशैली से चर्चाओं में रहने वाले गदागंज थाना प्रभारी आये दिन एक नया कारनामा उजागर कर रहे है।
आपको बता दे कि गदागंज के अनिल कुमार स्थानीय पत्रकार है। उनकी पिकप गाड़ी धमधमा चौराहे के समीप एक होटल के सामने खड़ी हुई थी तभी अनिल की खबरों से झल्लाये गदागंज थाना प्रभारी ने कई धाराओं में चालान कर दिया। जब चालान चिट लेकर कोर्ट गये तो पता चला कि चालान जिस धारा में किया गया है वह तो उस समय धारा बन नहीं रही है। यही नहीं सड़क उबड़ खाबड़ है। सड़क पर तेज चलना तो दूर धीमी गति से भी चलना मुमकिन नहीं है लेकिन खबरों से झल्लाये गदागंज थाना प्रभारी ने अपनी खुन्नस निकालते हुए अपनी मनमर्जी का चालान करके कह डाला कि पहली बार मिले है पत्रकार जितनी धारा लग सके उतनी धारा में चालान करूंगा।
• धनउगाही का अड्डा बना सीओ कार्यालय
जब पीड़ित अनिल कुमार अपनी गाथा को सुनाने के लिये सीओ विनीत सिंह के पास गया तो साहब तो नहीं मिले लेकिन वहाँ बैठे पेशकार ने कहा कि दो हजार रुपये लगेंगे तभी गाड़ी के कागज आपको मिल पाएंगे। इस सम्बंध में सीओ विनीत सिंह से सम्पर्क करना चाहा लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।