डलमऊ-रायबरेली, 22 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आज किसान यूनियन ने तहसील डलमऊ परिसर के अम्बेडकर पार्क मे 9 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
सोमवार को किसान यूनियन ने तहसील के प्रांगण में अपने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें काफी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरने की अगुवाई हुई जिसमें मुख्यतः आवारा पशुओं, लंबित पड़े राजस्व मुकदमे, ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत व्यवस्था, लेखपालों के भ्रस्ट आचरण, ग्राम सभाओं की अवन्तन प्रक्रिया का दोष पूर्ण होना आदि, मुख्य समस्याओं का समाधान करने हेतु धरना किया गया। लेकिन सरकार को किसानों की समस्या नजर नहीं आ रही है, ऐसी अन्य समस्यायों को मांगो के रूप में रखकर प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीनों ने भाग लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज की।