03 अक्टूबर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार 02 अक्टूबर 2017 को भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 55.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 29 सितम्बर 2017 को दर्ज कीमत 55.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 02 अक्टूबर 2017 को घटकर 3617.76 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि 29 सितम्बर 2017 को यह 3656.18 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 02 अक्टूबर को 29 सितम्बर के समान 65.36 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।