रायबरेली : 'प्रियंका वाड्रा लापता', गांधी परिवार के गढ़ में शुरू हुआ पोस्टर वॉर



रायबरेली, 23 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रायबरेली में पोस्टर वॉर की शुरूआत हो गयी है। शहर में तमाम जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। प्रियंका गांधी को इमोशनल ब्लैकमेलर बताया गया है। सोनिया गाँधी को उन्ही के संसदीय क्षेत्र में विपक्षी खेमे से लगातार टक्कर मिल रही है।

दरअसल अभी हाल ही में अरुण जेटली ने अपनी निधि रायबरेली में खर्च करने का निर्णय लिया था। अब विपक्ष ने प्रियंका गांधी को घेरने के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए है साथ ही लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए है। ये पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए है।

पोस्टर में "मैडम प्रियंका वाड्रा लापता" लिखा है। पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना, रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के ना आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा में तो नहीं दिखाई दी ? अब क्या ईद में दिखेंगे मैडम वाड्रा ?

प्रियंका गांधी के इस तरह के पोस्टर से रायबरेली का राजनैतिक माहौल गरमा गया है और चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है। कांग्रेसियों की मानें तो यह विरोधियों की साजिश है प्रियंका गांधी बराबर हम लोगों के संपर्क में हैं और वह लोगों के दुख सुख में साथ हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News