03 अक्टूबर। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को स्वच्छता पखवाड़े दौरान बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। भारत सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अंतरमंत्रालय प्रदर्शन में इसे सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 फरवरी 2017 से 15 फरवरी 2017 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया था। स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर 2 अक्टूबर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सी० के० मिश्रा ने यह पुरस्कायर ग्रहण किया।
स्वच्छता पखवाड़ा दौरान मंत्रालय के कार्यालयों, केंद्र सरकार के अस्पतालों, 36 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के जनस्वास्थ्य सुविधा केंद्र में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां चलाई गई। इसके अतिरिक्त जनजागरुकता के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें नुक्क्ड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्याे में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों और समुदाय के लोगों की भागीदारी प्रशंसनीय रही। स्वच्छता आंदोलन के लिए इन गतिविधियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे० पी० नड्डा ने 15 फरवरी 2017 को मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। मंत्री महोदय ने मंत्रालय के स्टाफ के साथ निर्माण भवन के गलियारों की सफाई गतिविधियों में हिस्सा लिया और मंत्रालय के विभिन्न कमरों और क्षेत्रों में स्वच्छता का जायजा लिया। मंत्रालय की विभिन्न विभागों की गैर वांछित और पुरानी फाइलों का निपटान किया गया।
मंत्रालय में स्वच्छता पखवाड़ा अप्रैल 2016 में आरंभ किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता गतिविधियों की पूर्व कार्ययोजना के लिए मंत्रालय ने पहले ही एक वार्षिक कलेंडर जारी किया। मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता समीक्षा के तहत ऑन लाइन निगरानी प्रणाली के तहत योजना चित्र, वीडियो अपलोड किए गए जिसमें स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराई गई व इसे शेयर भी किया गया।