डलमऊ-रायबरेली, 25 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन "रायबरेली शाखा" की मासिक कार्यकारिणी बैठक डलमऊ स्टेशन पर संपन्न हुई बैठक में रायबरेली शाखा मंत्री देव कुमार, शाखा अध्यक्ष जावेद मसूद, सहायक मंडल मंत्री- मंडल युवा संयोजक, लखनऊ मंडल सुधीर तिवारी के डलमऊ स्टेशन पर प्रथम आगमन के उपलक्ष में सभी साथियों ने अपने शीर्ष नेतृत्व का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर जोरदार स्वागत किया। सभी ने अपने शीर्ष नेतृत्व के विचारों को पुरानी पेंशन समाप्त करके हम कर्मचारियों को नई पेंशन बहाली को लेकर, रेलवे का निजीकरण, रेलवे में रिक्त पदों का ना भरा जाना, कर्मचारियों से 12 - 12 घंटे ड्यूटी करने पर मजबूर करने जैसी सभी समस्याओं के प्रति एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए सभी साथियों को जागरुक करने का कार्य किया। सभी साथियों ने इन समस्याओं के निपटारे हेतु, संघर्ष के लिए हुंकार भरी।
शाखा की मासिक कार्यकारिणी बैठक के मौके पर रायबरेली शाखा से आए हुए पदाधिकारी- देवेंद्र तिवारी, अल्ताफ खान, बृजेश कुमार, राजू श्रीवास्तव, शील कुमार सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, रवि रंजन विजय, कालरा डलमऊ स्टेशन से मंच संचालनकर्ता सौरभ द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक शिवराम रावत, रमेश चंद्र मिश्रा, विकास मणि, रमेश, सचिन, आशीष, बलराम व सभी रेल कर्मचारी युवा साथी, महिला साथी और कर्मचारियों ने बैठक को ऐतिहासिक सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान समर्पित किया।