लालगंज-रायबरेली, 31 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
हिंदुस्तान की एकता और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर आज उन्हें याद किया गया।
रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में सरदार पटेल का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। एकता दौड़ में शामिल होकर हजारों लोगों ने सरदार को श्रद्धांजलि दी। महराजगंज सहित कई जगहों पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने एकता दौड़ में शामिल होकर सरदार पटेल के सपनो का भारत बनाने का संकल्प दिलाया। रायबरेली शहर, बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज में भी रन फार यूनिटी में भाजपाई जुटे। लालगंज में मनोज अवस्थी,चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रवि सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लौह पुरुष की जन्म जयंती पर लालगंज नगर के हनुमान मंदिर परिसर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य सुशील शुक्ला, प्रभारी धनंजय सिंह, संयोजक चंद्र प्रकाश पांडे, मनोज अवस्थी, रमेश सिंह, प्रदीप त्रिवेदी पिंटू,मनीष त्रिवेदी, अर्पित गुप्ता, कैलाश बाजपेयी, मूलन सिंह, आशीष बाजपेयी, कैलाश बाजपेयी, यतींद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, महेश सोनी, रमेश गुप्ता,हरी शंकर पांडे, रामसुमेर लोधी, रवि सिंह, मुन्नीलाल, राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एकता का संदेश देने वाली रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरेनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।