मन्दिर नहीं तो वोट नहीं...!



रायबरेली, 01 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ• प्रवीण तोगड़िया के रायबरेली आगमन पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर, विभाग अध्यक्ष अतुल मिश्रा, विभाग उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी व जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार बाजपेयी के नेतृत्व में स्थानीय सिविल लाइन चौराहे पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष शोभना पांडेय के आवास पर डॉ• प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

डॉ• प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मन्दिर का मुद्दा भाजपा के लिए सियासी फायदा उठाने का रहा है। हमारे लिए यह आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि मन्दिर नहीं तो वोट नहीं, जो सरकार महंगाई रोकने में, युवाओं को रोजगार देने में विफल रही हो उसे बदलना होगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह सरकार में नहीं थे तो गौ रक्षकों को मित्र बताते थे और सरकार में आए तो गौ रक्षकों को गुंडा बताने लगे।

उन्होंने कहा कि हम "अब की बार हिंन्दुओं की सरकार" के नारे के साथ जनता के मध्य जाएंगे और देश में हिंदू राज्य की स्थापना करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र शास्त्री, प्रदेश संगठन मंत्री वेद सचान, प्रदेश महामंत्री अंकुर अवस्थी, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर, विभाग अध्यक्ष अतुल मिश्र, विभाग उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, विभाग मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार बाजपेयी, राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष शोभना पांडेय, ओजस्विनी जिला अध्यक्ष शालिनी पांडेय, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शशि भूषण राय, रश्मि अवस्थी, राघवेंद्र मिश्र, औसान चंद्र भारती, रामचरण, बीनू तिवारी समेत कई हिन्दू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News