पत्थरों के ढलाई में ठेकेदार ने अपनाया मनमाना तरीका, मानक को ताक पर रख कराया निर्माण



डलमऊ-रायबरेली, 04 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नगर पंचायत डलमऊ द्वारा मोहल्ला मियां टोला डलमऊ रोड पर बने नाले को ढकने के लिए दिए गए नगर पंचायत द्वारा ठेकेदारी के माध्यम से लगभग एक लाख की लागत से कराए जा रहे कार्य में ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति के नाम पर मानक विहीन ढलवा दिए गए सीमेंट के पत्थर यही नहीं ठेकेदार द्वारा बिना नगर पंचायत के इंजीनियर द्वारा जांच एमबी कराएं ही पत्थरों को नाले के ऊपर रखवा दिया गया जो रखते ही अधिक अधिक संख्या में दरारें पड़ गई और कुछ एक तो दो भागों में विभाजित हो गए।

नगर पंचायत डलमऊ के मियां टोला वार्ड के मुराई बाग चौराहे से डलमऊ रोड पड़वा नाला तक लगभग 300 मीटर की दूरी में बनाए गए नाले को ढकने के लिए एक लाख की लागत से सीमेंट के पत्थरों की ढलाई करके ढकने का काम ठेकेदार को दिया गया था किंतु ग्रह स्वामी द्वारा अधिका अधिक अपने अपने मकानों के सामने पहले से ही अप्रिय घटना से बचने के लिए नाले को निजी खर्च से सीमेंट के पत्थर से कवर्ड कर रखा होने के कारण ठेकेदार द्वारा नाले के खुले स्थान को कुछ ही पत्थर डलवा कर रखवा दिए गए ठेकेदार द्वारा नाले को कवर करने के लिए बनाए गए सीमेंट के पत्थर मानक के अनुरूप ना होने के कारण नाले पर रखते ही कई पत्थर टूट गए और कई एक पत्थर में दरारे आ गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौर ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बनवाए गए पत्थरों की जांच नगर पंचायत के इंजीनियर द्वारा बिना जांच कराए ही नालियों पर रखवा दिए गए है जिसकी शिकायत लोगों द्वारा करने पर ठेकेदार का पेमेंट रोक कर जांच करवाई जा रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News