गंगा स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता पथवारी घाट पर गिरता मल मूत्र



डलमऊ-रायबरेली, 09 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नगर पंचायत डलमऊ की स्वछता अभियान एवं माँ गंगा के प्रति अधिकारियों की कैसी भावना है इसे डलमऊ के पथवारी घाट पर स्पष्ट देखा जा सकता है। पतित पावनी माँ गंगा की सफाई को लेकर सरकार व धर्मार्थ गुरूओं की संवेदनशीलता और पीड़ा को समय समय पर देखा और सुना जा सकता है परन्तु माँ गंगा पर पूर्ण आश्रित वर्ग को गंगा स्वछता अभियान के ताबूत में कील ठोकतें देखा जा सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा के कुछ ही दिन शेष है पर पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोग गंगा में मिश्रित मल मूत्र में स्नान करेंगे। नगर पंचायत डलमऊ ने भी घरों के मल मूत्र की सुलभ यात्रा हेतु नाली का भी निर्माण करा अपनी गंगा स्वछता के प्रति आस्था प्रकट कर दिया। जहां कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर पूरे जिले के अधिकारी अपनी अपनी कार्य योजना को अमल में लाने हेतु व्यस्त है वहीं उस मेहनत को धरातल पर उतारने वाली नगर पंचायत इस कुकृत्य से पूरी तरह असहाय बनी हुई है।

ये आज की नहीं पूर्व की बनाई परम्परा है जिसे आज भी राजनीतिक कारणों से नजरअंदाज किया जा रहा है। इस बावत जब अधिषासी अधिकारी को अवगत कराया तब उन्होने कहा कि इस प्रकरण में यस टी पी योजना बनाकर शासन को भेज दिया गया है, इससे ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है। इस तरह के जवाब से तो यही प्रतीत होता है कि मोक्षदायिनी मां गंगा की दुर्दशा पर अधिकारियों की रहमत कब होगी ये सवाल अभी अनुत्तरित है!

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News