मोदी ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का सम्मान : मनोजकांत मिश्रा



रायबरेली, 12 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज राही विकास खण्ड के कोला हैबतपुर गांव में मनोजकांत मिश्रा क्षेत्रीय संयोजक राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग अवध क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र रायबरेली का सम्मान रामेश्वरम संकट मोचन धाम युवा मेला कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संतोष त्रिवेदी पत्रकार और उनके युवा साथी रहे दिलीप यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, सुनील तिवारी क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, अनुज शुक्ला प्रांतीय प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि मौजूद रहे।

मनोजकांत मिश्रा ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारे सभी के समक्ष रखते हुए जनता को जागरूक किया और लोगो को सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। गांव के लोगों की समस्याओ को सुनकर उनके उचित निस्तारण के बारे में आश्वस्त किया।

इस अवसर पर मनोजकांत मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार बनने के साथ ही विकास की गति तेज हुई है। कालाबाजारी, बिचौलियों, भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। इस सरकार में घोटाले भी नहीं हो पाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। देश का हर वर्ग सरकार के कार्यकाल से संतुष्ट है।

पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने जिले में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गये कार्यो का विवरण दिया।

अतिथियों ने इस बार रायबरेली से भी भाजपा प्रत्याशी के लोकसभा चुनाव जीतने का दावा किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News