हत्या कर फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार



सोनभद्र, 24 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिनांक 17 नवम्बर 2018 को घोषित किये गये 15 हजार के हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अखिलेश पुत्र टप्पा सिंह के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के निर्देशन व क्षेत्राधिकीरी दुध्दी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु सख्त निर्देश थाना दुध्दी पुलिस को दिये गये थे। आज प्रातः 7 बजे अभियुक्त अखिलेश को स्थान कलकली बहरा मोड़ स्टेशन रोड पर से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अखिलेश द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2108 को दिन के वक्त 11 बजे स्थान ग्राम रजखड़ में महिला दुर्गावती (पत्नी देवकुमार कुशवाहा निवासी रजखड़ थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र) के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने में अभियुक्त अखिलेश मुख्य अभियुक्त है एवं इस सम्बन्ध में थाना दुध्दी में मु•अ•सं•-57/18 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504 भादवि पंजीकृत है।

आपराधिक इतिहास विवरण:

# मु•अ•सं•-57/18 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504 भादवि थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र।

# मु•अ•सं•-C-5धारा-120b, 326, 347, 363, 366, 454, 379, 493, 366क, 376 भादवि थाना दुध्दी जनपद सोनभद्र।

वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विनोद यादव प्रभारी निरिक्षक थाना दुध्दी सोनभद्र, का• सन्तोष यादव, का• विनोद कुमार गुप्ता थे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News