लालगंज-रायबरेली, 25 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लोकबंधु राजनारायण का एक सो एकवाँ भव्य जन्म जयंती समारोह लोहिया राजनारायण संघर्ष समिति द्वारा ग्राम दीपेमऊ लालगंज में मनाया गया। समारोह की शुरुवात लोकबंधु राजनारायण की प्रतिमा पर पुष्पांचल एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए की गयी।
समारोह के मुख्य अतिथि रेवती रमण राज्यसभा सांसद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश को बेवकूफ बनाने का काम जिसनें किया उसका नाम नरेन्द्र मोदी है, 15 लाख कहाँ गया पता नहीं चला। मोदी ने कहा था कि जो चौराहा होगा उस पर फाँसी लगाकर लटक जाऊंगा पर आजतक किसी चौराहे पर नहीं आया। अब राम याद आ रहे हैं, सब चाहते है मंदिर बने पर कोर्ट के आदेश के बाद। मोदी से बड़ा झूठा कोई नहीं है इस समय अगर लोकबंधु राजनारायण जी होते तो मोदी उनके सामने टिक न पाता, किसान परेशान है।
समारोह में बोलते हुए अतिथि लखनऊ के पूर्व मेयर डा• दाऊ जी गुप्ता ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा जेल में 20 - 20 किलो की जंजीरे रामनारायण जी पर डाली गई थी। दस किलो अनाज जेल में पीसना पड़ता था। बर्फ के ऊपर लिटाया जाता था लोकबंधु जी पर 10 हजार का ईनाम था जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए। उन्होंने आगे कहा कि विरोधियों के भी विचारों को सुनना चाहिए।
वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान संघ प्रदेश सचिव रवीन्द्र सिंह नें कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों को छत देने का कार्य कांग्रेस नें किया। लखनऊ से दिल्ली की दूरी 5 घंटे में तय कर ली जाती है ऐसा कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। और ये वर्तमान की भाजपा सरकार हिन्दु मुसलमानों को बाँट रही है।
समारोह में अतिथियों का भव्य स्वागत माल्यार्पण करके साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में अमर बहादुर सिंह नें भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भगवती सिंह रहे जो गला खराब होने के कारण सम्बोधित करने में असमर्थ रहे। समारोह की अध्यक्षता सहदेव सिंह गौतम नें की। संचालन समाज सेवी धर्मेन्द्र सिंह नें किया। लोकबंधु जन्म जयंती समारोह का आयोजन समिति के प्रदेश संगठन मंत्री सचिन सिंह व जिलासंयोजक सुभाष सिंह नें किया। मौके पर शीतला प्रसाद, चौधरी राजेश सिंह, लोकतंत्र सेनानी प्रताप सिंह जंगलिया, अनुज सेंगर, सुलेमान, सतीश सिंह, नसीर अली, पवन मौर्या, मीना सिंह प्रधान, मंजू श्रीवास्तव, पुष्पा, रानी, रघुराज यादव, बच्चा सिंह, देवेन्द्र सिंह, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।