'योर प्राइम मिनिस्टर ईज डेड' पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन



वाराणसी, 27 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कामधेनु सभागार में काशी मंथन एवं इंडिक अकादेमी वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में लेखक अनुज धर का उनकी पुस्तक 'योर प्राइम मिनिस्टर ईज डेड' पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस व्याख्यान में अनुज धर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मौत, उसके पीछे के कारणों और रहस्यों को टटोलती अपनी पुस्तक पे बात करते हुए शास्त्री जी के मौत से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुस्तक में शास्त्री जी के मौत को लेकर संभावित अमेरिकी, रूसी एवं देश के अंदर के राजनीतिक हलकों से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अबतक उपलब्ध सीमित स्रोतों के विश्लेषण करती है। लाल बहादुर शास्त्री के मौत के पृष्ठभूमि में भारत, अमेरिका एवं तत्कालीन सोवियत संघ के संबंधों पर चर्चा की। लाल बहादुर शास्त्री के अलावा अनुज धर ने पूर्व में सुभाषचंद्र बोस और उनके रहस्यमय तरीके से लापता होने के विषय पर "इंडिया'स बिगेस्ट कवरअप" पुस्तक भी लिखी है जिस पर फ़िल्म एवं धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने मशहूर वेब सीरीज 'बोस- डेड ऑर अलाइव' का निर्माण हुआ।

इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए काशी मंथन के संयोजक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव मयंक नारायण सिंह ने कहा कि काशी मंथन का उद्देश्य आम जनमानस के अवचेतन को देश के सामरिक हितों को लेकर जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ• सुनील तिवारी ने दिया। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता प्रो• एम• के• सिंह, शिखा सिंह, प्रो• डी• सी• राय, प्रो• टी• पी• चतुर्वेदी, वी• के• सिंह, हेमंत गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पंकज सिंह सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News