प्रधानमंत्री ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज एच डब्‍ल्‍यू बुश के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया



01 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज एच डब्‍ल्‍यू बुश के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

अपने शोक संदेश में उन्‍होंने कहा ‘’श्री बुश के निधन पर मैं उनके परिजनों और अमरीका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। श्री बुश ने विश्‍व इतिहास के बेहद संकटग्रस्‍त दौर में एक कुशल राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई। अमरीका के राष्‍ट्रपति रहने के दौरान वह भारत और अमरीका के बीच मजबूत संबंधों के हिमायती थे। उनकी कमी बहुत खलेगी। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे।’’

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News