रायबरेली-लालगंज, 06 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में खेलकूद संघ आरेडिका रायबरेली द्वारा 50वां अखिल भारतीय रेलवे पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2018 - 19 का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सुनीत शर्मा महाप्रबंधक के द्वारा किया गया। महाप्रबंधक श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन में अआरेडिका के युवाओं और बच्चों को अच्छी सेहत बनाने और खेलकूद में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन मिलेग।
इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय एवं उत्पादन इकाई के 14 टीमों के लगभग 111 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता को महिला व पुरुष वर्ग व एकल में और महिला व पुरुष वर्ग में विभाजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग के एकल मुकाबले में सुधा सिंह मध्य रेलवे ने प्रथम स्थान, नंदिनी गुप्ता उत्तर रेलवे द्वितीय स्थान व किरण पश्चिम रेलवे तृतीय स्थान प्राप्त किया है। महिला टीम वर्ग के मध्य रेलवे ने प्रथम व दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वितीय व पश्चिम रेलवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के एकल वर्ग में रोबिन उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रथम स्थान, रतिराम उत्तर रेलवे द्वितीय स्थान, परवेज दक्षिण पश्चिम रेलवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पुरुष टीम वर्ग में मध्य रेलवे ने प्रथम, उत्तर रेलवे द्वितीय, पश्चिम रेलवे तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विजेता टीम खिलाड़ियों को अध्यक्ष खेलकूद एवं प्रधान वित्त सलाहकार दावा छेरिंग आरेडिका रायबरेली के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता अनूप कुमार प्रधान, मुख्य सामग्री प्रबंधक ए• के• पांडे, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियरिंग दीपांकर डे, प्रधान मुख्य इंजीनियर रामवृक्ष यादव, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जगदेव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल गुप्ता एवं आर• पी• शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।