चीन-भारत संयुक्त युद्धाभ्यास हैंड-इन-हैंड 2018



नई दिल्ली, 06 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच सैन्य कूटनीति और संपर्क के हिस्से के तौर पर प्रतिवर्ष युद्धाभ्यास हैंड-इन-हैंड आयोजित किया जाता है। वर्ष 2018 के लिए संयुक्त युद्धाभ्यास चीन के चंगतू में 10 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। दोनों देशों की सेनाओं के बीच निकटतापूर्ण संबंध बनाना और उसे बढ़ावा देना इस युद्धाभ्यास का लक्ष्य है। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास से उनकी क्षमता भी बढ़ती है। इस युद्धाभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने अथवा आतंकवादी माहौल से मुकाबला करने में सामरिक स्तर के संचालन शामिल होंगे।

भारतीय सेना के 11 सिखली से भारतीय पक्ष की सैन्य टुकड़ियों का चयन किया गया है, जबकि तिब्बती सैन्य जिले की एक यूनिट से सैन्य टुकड़ियां इसमें हिस्सा लेंगी। युद्धाभ्यास हैंड-इन-हैंड 2018 से दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी अधिक मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी और यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच जम़ीनी स्तर पर सौहार्द कायम करने में एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News