इस सप्‍ताह अरूणाचल प्रदेश में 9533 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला



नई दिल्ली/अरूणाचल प्रदेश, 18 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी तथा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नीतिन गडकरी 20 दिसम्‍बर को अरूणाचल प्रदेश के रोईंग तथा जीरो में अलग-अलग समारोह में 9533 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे/ आधारशिला रखेंगे। नितिन गडकरी के साथ राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू तथा केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरेन रिजीजू होंगे।

श्री गडकरी रोईंग में दिबांग और लोहित नदी पर पुल का उद्घाटन करेंगे इसमें जोखम-दिगारू के बीच संपर्क सड़क शामिल है। परियोजना की कुल लम्‍बाई 30.95 किलोमीटर है और इस पर 1508.30 करोड़ की लागत आई है। श्री गडकरी हाल में 136.60 करोड़ रूपये की लागत से बने एनएच-52बी के 25.14 किमी लम्‍बे महादेवपुर से बूढी दीहिंग के दो लेन के सेक्‍शन तथा 189.91 करोड़ रूपये की लागत से बने 22.23 किलोमीटर के एनएच-52बी के बोरडुंगसा-नामचिक सेक्‍शन का उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्‍त श्री गडकरी रोईंग में 2114.82 करोड़ रूपये की लागत से 96.47 किलोमीटर की राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 1718.59 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली हुन्‍ती-अनिनि सड़क (एनएच 313) के 74.86 किलोमीटर की 2 लेन के रोईंग-हुन्‍ती सेक्‍शन एनएच-113 के 11.31 किलोमीटर के दो लेन का हयुलियांग हवाई रोड सेक्‍शन, 139.37 करोड़ रूपये की लागत से एनएच-313 का 10.3 किलोमीटर लम्‍बा हुन्‍ती–अनिनि सेक्‍शन शामिल है।

श्री गडकरी जीरो में 5583.92 करोड़ रूपये की 472 किलोमीटर लम्‍बे राष्‍ट्रीय राजमार्ग के लिए आधारशिला रखेंगे। इसमें 374.73 करोड़ रूपये की 26.12 किलोमीटर लम्‍बी एकाजन-लीकाबाली-बेम सड़क तथा 1253.19 करोड़ रूपये के 94.3 किलोमीटर लम्‍बाई के लिए एनएच-713 पर जोरम-कोलोरलांग सड़क पर 6 पैकेज शामिल हैं। सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्री 3956 करोड़ रूपये की 2 लेन की एनएच-229 की पोतिन से पंजिम सेक्‍शन की 351.38 किलोमीटर लम्‍बी परियोजना को रिलांच करेंगे।

इन परियोजनाओं से असम अरूणाचल प्रदेश के बीच कनेक्‍टिविटी बढ़ेगी और राज्‍य में जिला मुख्‍यालयों के बीच यात्रा समय और दूरी में कमी आयेगी। परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। ये परियोजनाएं देश के लिए रणनीतिक महत्‍व की परियोजनाएं हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News