चंदरकोट में बचाव-कार्य



जम्मू-कश्मीर, 25 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान ने 24 दिसंबर 2018 को 1040 बजे चंदरकोट हेलीपैड से उधमपुर की ‘हॉवरिंग हॉक्‍स’ यूनिट के दो चीता हेलीकॉप्टरों को मामूली समय पहले मिली सूचना के आधार पर दुर्घटना से बचाव के लिए लॉन्च किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बडगाम से कानपुर जाने के लिए एक सिविल बस रामबन के पास घाटी में गिर गई, जिसमें कई लोग हताहत हो गए। उधमपुर से चंदरकोट हेलीपैड के लिए टेकऑफ करने के लिए 1045 बजे, 02 हैलिकॉप्‍टर और 02 सेट चालक दल तैयार थे, जहां शुरू में हताहतों को निकाला गया था। एक हैलिकॉप्‍टर के लिए 1050 बजे उड़ान भरने का संकेत मिलने पर, सह-पायलट अरुणिमा विधाते के साथ कप्तान के रूप में विंग कमांडर वी मेहता उधमपुर से हैलिकॉप्‍टर में सवार हुए। इस बीच, आवश्यकता के बारे में मूल्‍यांकन के बाद, विंग कमांडर वी• मेहता के आह्वान पर, कप्तान के रूप में स्‍क्‍वाड्रन लीडर एस• के• प्रसाद और सह-पायलट के रूप में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धांत यादव उधमपुर से हैलीकॉप्‍टर में सवार हुए।

पहला हैलिकॉप्‍टर 1125 बजे चंदरकोट हेलीपैड पर उतरा और आईटीबीपी के गंभीर रूप से घायल 03 जवानों को उठाया। ये गंभीर रूप से घायल 09 गंभीर जवानों में शामिल थे।

दूसरा हैलिकॉप्‍टर 1225 बजे उतरा और मेडिकल अटेंडेंट के साथ गंभीर रूप से घायल 02 अन्‍य जवानों को उठाया। सिविल हेलीकॉप्टर द्वारा 04 हताहतों को उठाया गया।

मिशन के प्रमुख कप्तान विंग कमांडर विशाल मेहता ने कहा कि हेलीपैड के पूर्वी हिस्से में पावर स्टेशन और कई माइक्रोवेव टावरों के कारण, हैलिकॉप्‍टरों को एकतरफा पहुंच करनी पड़ी और सिविल हेलीकॉप्टरों के साथ पूरी तरह से यातायात समन्वय के साथ उतारना पड़ा।

दोनों हैलिकॉप्‍टरों की जम्मू हवाई अड्डे के लिए आवाजाही रही, जहां घायलों के लिए एम्बुलेंस को तैयार रखा गया था।

हॉवरिंग हॉक्‍स के चालक दल ने भारतीय वायुसेना की उच्चतम परंपराओं को ध्यान में रखते हुए चरम व्यावसायिकता के साथ मिशन को अंजाम दिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News