नेपाल के सेना प्रमुख भारत की यात्रा पर आएंगे



नई दिल्ली, 11 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा 12 से 15 जनवरी, 2019 के दौरान भारत की यात्रा पर रहेंगे। नेपाली सेना के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच वर्षों पुरानी परंपरा के अंतर्गत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेपाल के सैन्य प्रमुख को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 12 जनवरी को “भारतीय सेना के जनरल” की मानद उपाधि प्रदान करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान जनरल पूर्ण चंद्र थापा भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे तथा जयपुर और लखनऊ स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच परस्पर नजदीकी संबंधों को दर्शाती है। यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने का एक माध्यम सिद्ध होगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News