संबित पात्रा के हाथ में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति



पुरी, 27 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि संबित पात्रा ने आदर्श आचार संहित का उल्लंघन किया है, एक चुनाव रैली के दौरान वे भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को लेकर मंच पर दिखे थे। जिसे देखते हुए कांग्रेस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा में सिर्फ एक सीट मिली थी। ऐसे में पार्टी ओडिशा में लगातार अपनी सीटें बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News