शोपियां में 3 आतंकी ढेर



जम्मू-कश्मीर, 28 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के केलर इलाके में आतंकियों के साथ हो रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

खबर मिली है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पुलवामा हमले के बाद से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की फंडिग कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई ने लश्कर की फंडिग बंद कर दी है। सूत्रों के अनुसार जैश को लगातार दी जा रही फंडिग से लश्कर नाराज है। बता दें 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News