नरेंद्र मोदी गरीब को मिटाते हैं, हम गरीबी को मिटाएंगे : राहुल गांधी



जाहिराबाद, 01 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

तेलंगाना के जाहिराबाद में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच पार्टनरशिप है जिसका रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब को मिटाती है लेकिन हम गरीबी को मिटाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपीए सत्ता में आती है तो जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा में लगाएंगे। हम नए कॉलेज, नए यूनिवर्सिटी, नए इंस्टिट्यूट और सरकारी अस्पताल बनवाएंगे। नफरत मिटाकर देश को जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप टीआरएस को वोट करते हैं तो आप नरेन्द्र मोदी और आरएसएस को वोट देने जा रहे हैं। टीआरएस और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है जिसका रिमोट कंट्रोल नरेन्द् मोदी के पास है। राहुल ने जोर देते हुए कहा कि हम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे जबकि उन्होंने गरीब पर स्ट्राइक किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News