अरूणाचल प्रदेश : भारतीय सेना के गश्‍ती दल को अमेरिकी विमान का द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय का मलबा मिला



अरूणाचल प्रदेश, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय सेना के 12 सदस्‍यीय गश्‍ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर 30 मार्च, 2019 को अरूणाचल प्रदेश के रोइंग जिले से अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा खोज निकाला, जो द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय का है।

सेना के गश्‍ती दल को विमान का मलबा पांच फुट नीचे बर्फ में दबा मिला। मलबे के बारे में निचले दिबांग जिले के स्‍थानीय पर्वतारोहियों से पुलिस के जरिए मिली जानकारी के आधार पर सेना के एक विशेष गश्‍ती दल को रोइंग से 30 किलोमीटर दूर घने जंगलों और बर्फीले इलाके में भेजा गया। गश्‍ती दल को मलबे को खोज निकालने में आठ दिन लग गए। ऐसे दुर्गम इलाके में शायद ही कभी कोई पहुंचा था। घनी झाड़ियां होने के कारण वायुमार्ग से भी यह इलाका कटा रहा। विमान के पुराने मलबे और युद्ध में इस्‍तेमाल हुई चीजों के बरामद होने से कुछ अहम ऐतिहासिक जानकारियां मिलने की संभावना है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News