चंद्रबाबू नायडू ने इस्लामिक बैंक और मुस्लिम डिप्टी सीएम का वादा किया



कुरनूल-आंध्र प्रदेश, 06 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से बड़े बड़े वादे किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन• चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार 05 अप्रैल को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) दोबारा राज्य की सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे और खास तौर पर मुसलमानों के लिए एक इस्लामिक बैंक भी खोलेंगे।

टीडीपी प्रमुख ने मतदान से पहले बड़ा ऐलान करते हुए मुस्लिम समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज देने की पेशकश भी की। कुरनूल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज एक पवित्र दिन है, आप सभी को टीडीपी को वोट देने का संकल्प करना चाहिए और मैं दोबारा सत्ता में आया तो मुस्लिम उप-मुख्यमंत्री बनाउंगा। चंद्रबाबू नायडू ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सेल्फ फर्स्ट और कंट्री लास्ट है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News