एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी



तिरुअनन्तपुरम-केरल, 19 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केरल में आयोजित चुनावी सभा में न मात्र कांग्रेस बल्कि दूसरे दलों पर भी कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि भारत कानून बनाने वाला देश बनेगा या दूसरों के बनाये गए कानून पर आगे बढ़ेगा। इस तरह के हालात में केरल के लोगों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है खास तौर से पहली बार मत डालने वाले युवाओं को ध्यान देना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जगह सुरक्षित करने के लिए वायनाड सीट का चुनाव किया। ये अपने आप में विरोधाभास है कि वो केरल में सीपीएम के साथ कुश्ती लड़ते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं यही तो इनका खेल है।

उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों को हमारे पूजा पाठ से दिक्कत है पर वो हमारी आस्था को नहीं मिटा सकते। आज हालत ये हो गई है कि यहां की सरकार भगवान का नाम लेने पर झूठे केस में फंसवाती है। उनपर लाठी डंडे बरसाती है। भाजपा का रुख स्पष्ट है लेकिन कांग्रेस एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News