पूर्वी कमान के सेना कमांडर ने मीसा कैंप का दौरा किया



कोहिमा, 20 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पूर्वी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम• एम• नरावने ने मीसा कैंप का दौरा किया और उन्‍हें विस्‍तार से इसके निर्माण और संचालन तैयारी के बारे में बताया गया। यात्रा के दौरान उन्‍होंने टुकड़ियों के साथ परस्‍पर बातचीत की और सभी अधिकारियों एवं जवानों की उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना की। उन्‍होंने सैन्‍य केंद्र के बहुत अच्‍छे तरीके से किए गए रख-रखाव के लिए उनकी प्रशंसा की। सेना कमांडर ने प्रतिभाशाली अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं अन्‍य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्‍मानित किया तथा सभी अधि‍कारियों एवं जवानों से अच्‍छा कार्य करते रहने को कहा।

सेना कमांडर की तेजपुर में जीओसी 4 कॉर्प्‍स लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे से भी बातचीत की, जहां उन्‍हें वर्तमान सुरक्षा स्थिति एवं कॉर्प्‍स की संचालनगत तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News