पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री की जापान यात्रा



पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 16 से 18 अक्टूबर तक जापान के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह छठे वार्षिक एलएनजी उत्‍पादक-उपभोक्ता सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

धर्मेन्द्र प्रधान की इस यात्रा से पहले सितंबर, 2017 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत की यात्रा की थी। श्री प्रधान की यह यात्रा भारत-जापान ऊर्जा वार्तालाप के समग्र ढांचे के भीतर तेल एवं गैस क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दृष्टि से विशेष मायने रखती है। इस यात्रा का लक्ष्य एक पारदर्शी, दक्ष, सही मायनों में वैश्विक एवं संतुलित एलएनजी बाजार की स्थापना में पारस्‍परिक सहयोग बढ़ाना भी है।

अपनी यात्रा के दौरान धर्मेन्द्र प्रधान हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जापान में अपने समकक्ष मंत्री यथा आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्री हिरोशिगे सेको से भेंट करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News