ओडिशा : नवीन पटनायक पांचवी बार बने मुख्यमंत्री



ओडिशा, 29 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल गणेशी लाल ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन पटनायक के साथ उनके मंत्रिमंडल के 21 सहयोगियों ने भी शपथ ग्रहण किया जिनमें 11 कैबिनेट मंत्री व 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं। बता दें कि श्री पटनायक वर्ष 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बधाई दी है। नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री को भी न्योता दिया था लेकिन वह शामिल नहीं हो पाए। राज्यपाल ने रविवार को बीजू जनता दल अध्यक्ष को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। उनकी पार्टी ने 146 विधानसभा सीटों में से 112 पर जीत दर्ज की है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News