सियाचिन : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दौरा



सियाचीन, 03 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रक्षामंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही राजनाथ सिंह आज सबसे ऊंचाई पर स्थित वॉरजोन सियाचिन के दौरे पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे जवानों से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख विपिन रावत भी मौजूद थे। सियाचिन बेस कैंप पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि वे जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों में जवानों और अधिकारियों में गर्व की भावना है, ये किसी भी इंसान के दिल में सबसे मजबूत भावना है। पदभार ग्रहण करने के बाद यह रक्षा मंत्री का पहला आधिकारिक दौरा है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News