आंध्र प्रदेश : प्रजा वेदिका बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश



आंध्र प्रदेश, 24 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने 'प्रजा वेदिका' बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश दिया है। जारी आदेश अनुसार मंगलवार से बिल्डिंग तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को चिट्ठी लिखकर 'प्रजा वेदिका' को नेता प्रतिपक्ष का सरकारी आवास घोषित करने की मांग की थी।

राज्य सरकार ने शनिवार को चंद्रबाबू नायडू के अमरावती स्थित आवास 'प्रजा वेदिका' को अपने कब्जे में ले लिया था। टीडीपी ने इसे राज्य सरकार की बदले की कार्रवाई बताया था। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति कोई सद्भावना नहीं दिखाई। उनके सामान को घर से बाहर फेंक दिया गया।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News