आंध्र प्रदेश : अवैध तरीके से बना प्रजा वेदिका पर आधी रात चला जेसीबी



अमरावती-आन्ध्र प्रदेश, 26 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आंध्र प्रदेश के अमरावती में "प्रजा वेदिका" को तोड़ने की प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को शुरू कर दी गई। प्रजा वेदिका नामक इस बंग्ले को टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन• चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में बनाया गया था। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री के आदेश पर आधी रात को जेसीबी चलाई गई।

मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रजा वेदिका को गिराने के आदेश जारी किए थे। प्रजा वेदिका में एक कांफ्रेस को संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने कहा था कि हॉल अवैध तरीके से बनाया गया था जिसमें कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस हॉल में आय़ोजित हो रही ये अंतिम बैठक है।

बता दें कि इस बिल्डिंग को गिराने की योजना बुधवार की थी लेकिन मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपना फैसला बदल दिया और एक दिन पहले ही मंगलवार को इसे ढहाने के आदेश जारी कर दिए।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News